सीहोर जिले ने पूर्ण किया एसआईआर का शत-प्रतिशत कार्य

sehore-district-completes-100-work-of-sir

सीहोर जिले ने पूर्ण किया एसआईआर का शत-प्रतिशत कार्य

सीहोर जिले ने पूर्ण किया एसआईआर का शत-प्रतिशत कार्य 

कलेक्टर ने अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए पूरी टीम और मतदाताओं को दी बधाई 

छः जिलों ने एसआईआर का शत् प्रतिशत काम किया पूरा 

प्रदेश में 93% गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा

39अन्य जिलों ने पार किया 95% से अधिक का लक्ष्य

 

       सीहोर जिले ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआरका शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालागुरू के. ने जिले के सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सहित सीहोर जिले की पूरी टीम एवं मतदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सीहोर जिले की टीम ने अनुशासनसमर्पण और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह उपलब्धि जिले की मजबूत प्रशासनिक क्षमता और मतदाताओं के सहयोग का परिणाम है।” कलेक्टर ने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान है।

 

     मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है। अभी तक मध्यप्रदेश के छ: जिलों अशोक नगरनीमचबैतूलगुनामंडला और सीहोर जिले ने एसआईआर का काम शत् प्रतिशत पूरा कर लिया है। श्री झा ने सभी शासकीय सेवकों और नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के समन्वित प्रयास और अथक परिश्रम से ही संभव हुई है। रविवार 30 नवंबर शाम तक करोड़ 33 लाख से अधिक गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका हैजो कुल कार्य का लगभग 93 प्रतिशत है।

 

          श्री झा ने बताया कि प्रदेश के 39 अन्य जिलों ने 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अलावा प्रदेश के जिलों में 92% से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है।

 

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने डिजिटलाइजेशन में लगे सभी शासकीय सेवकोंबीएलओ तथा सहयोगी नागरिकों के समन्वित प्रयास की सराहना की जिसके चलते निर्धारित समय से पहले ही कार्य पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा और समन्वय से प्रदेश के सभी जिलों में शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।