कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

a-road-safety-committee-meeting-was-held-under-the-chairmanship-of-the-collector

कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

सड़क सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी विभागों और समाज का सामूहिक दायित्व है - कलेक्टर

सड़क पर चलने वाले प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है - कलेक्टर

यातायात निमयों के उल्लंघन की जाए कड़ी चालानी कार्रवाई - एसपी

कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

  

      जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए ठोस और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण होता हैइसलिए हाइवे एवं प्रमुख मार्गों पर टोल नाकों के आसपास स्पीड रडार गन के माध्यम से ओवरस्पीडिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में कलेक्टर ने सीहोर नगर सहित जिले के अन्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित करें और वहां विशेष सुरक्षा उपाय लागू करें। इसके साथ ही यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलोंकॉलेजोंबाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष अभियान चलाने को भी कहा।

 

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि सड़क सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी विभागों और समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करनेनियमित मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर आने वाले बिजली के खंभों को भी जल्द से जल्द शिफ्ट कर दिया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो।

 

      बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि लापरवाही से वाहन चलानेशराब पीकर ड्राइविंग करनेबिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी प्रभावी रूप से की जाए। इसके साथ ही चौराहों पर रेडियम एवं रोड रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से यातायात नियमों के सख्त पालन में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में जिला वन मंडल अधिकारी सुश्री अर्चना पटेल, ईपीडब्ल्यूडी के श्री बीएल अहिरवारईपीडब्ल्यूडी बुधनी के श्री आरपी गुप्ताआरटीओ श्री रीतेश तिवारीएमपीआरडीसी के एसडीओ श्री संजीव जैन, यातायात प्रभारी श्री बृजमोहन धाकड़ सहित अन्य अधिकारी अधिकारी उपस्थित थे।

 

राहवीर योजना का करें प्रचार-प्रसार

 

      बैठक में राहवीर योजना’ पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले नागरिक को शासन द्वारा सम्मानित किया जाता है। ऐसे व्यक्ति से किसी प्रकार की पुलिस पूछताछ नहीं की जाती तथा समिति की अनुशंसा के बाद उन्हें 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इस मानवीय पहल से जुड़ सकें।