जिला न्यायालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 11 नवंबर को
free-health-check-up-camp-on-november-11-at-the-district-court-premises
जिला न्यायालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 11 नवंबर को
सीहोर, 10 नवंबर 2025
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशानुसार जिले में संचालित किए जा रहे न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत 11 नवम्बर को प्रात: 10:30 बजे जिला न्यायालय परिसर के अधिवक्ता संघ सभाकक्ष में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री राधेश्याम यादव ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस शिविर में आकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करा सकता है और स्वास्थ्य लाभ ले सकता है।
news@sehorenewsdarpan.com