विधायक ने ठाना है ,शांति धाम को स्वर्ग बनाना है

the-mla-has-decided-to-make-shanti-dham-a-heaven

विधायक ने ठाना है ,शांति धाम को स्वर्ग बनाना है

विधायक ने ठाना है ,शांति धाम को स्वर्ग बनाना है ….विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर



शासन निर्देशानुसार क्षेत्र के शांतिधामों में चबूतरा निर्माण, शेड निर्माण व पहुचमार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उददेश्य से आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को जनपद पंचायत आष्टा क्षेत्रांतर्गत आने वाली ऐसी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों तथा उपयंत्रियों की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत आष्‍टा के सभाकक्ष में आयोजित की गई ,जिनमें शांतिधाम नही है, या शांतिधाम तो है, पर चबूतरा, टीन शेड व पहुच मार्ग नही है। उक्त बैठक को क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री गोपालसिंह जी इंजीनियर ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘हम सब ने ठाना है, शांतिधाम को स्वर्ग बनाना है।’’  शासन स्तर से प्राप्त होने वाली 5वाँ वित्त आयोग अंतर्गत ग्राम पंचायतों को प्राप्त हीने वाली राशि से शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार शांति धाम निर्माण, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के कार्य दिसम्बर 2025 तक अनिवार्यतः पूर्ण किये जाना है। समीक्षा बैठक के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने शांतिधाम निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरूस्कृत किये जाने की भी घोषणा की, साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव से शांतिधाम निर्माण कार्य से जुडी हुई विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर अतिक्रमण आदि मुददों को शीघ्र निपटाने हेतु आश्वासन दिया गया।
बैठक के अंत में श्री अमित कुमार व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आष्टा द्वारा क्षेत्रीय विधायक को ग्राम पंचायतों की ओर से शांतिधाम को समय सीमा में सुव्यवस्थित करने हेतु आश्वस्त किया गया। उक्त बैठक में सहायक यंत्री श्री शुभम राहंगडाले एवं श्री महेंद्र तिवारी भी उपस्थित थे।