विकास,विश्वास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण....जब मैने कांग्रेस को अंदर ओर बहार से पहचाना तो सीधा राम जी की शरण मे आ गया-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक

two-years-of-development-trust-and-service-completed-when-i-understood-the-congress-party-from-the-inside-and-out-i-immediately-sought-refuge-in-lord-rama-gopal-singh-engineer-mla

विकास,विश्वास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण....जब मैने कांग्रेस को अंदर ओर बहार से पहचाना तो सीधा राम जी की शरण मे आ गया-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक
विकास,विश्वास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण....
विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने जावर को दी बड़ी सौगात
20 करोड़ 81 लाख की लागत से जावर-कजलास-बीसूखेड़ी मार्ग का किया भूमिपूजन
जब मैने कांग्रेस को अंदर ओर बहार से पहचाना तो सीधा राम जी की शरण मे आ गया-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक
2047 में भारत को आत्मनिर्भर भारत बना कर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करना हम सभी का लक्ष्य
आष्टा । जिस कांग्रेस ने इस देश मे 60 साल से अधिक राज किया उस कांग्रेस को मुझसे अच्छा कोई नही जान सकता,में कांग्रेस को अंदर से भी ओर बहार से भी अच्छी तरह जानता,समझता ओर पहचानता हु,जब मैने उसे पूरी तरह पहचान लिया तब में सीधे प्रभु श्रीराम की शरण मे आ गया,ओर आज रामभक्तों ने मुझे इस मुकाम पर पहुचा कर जनता की सेवा करने का अवसर ओर बड़ी ताकत प्रदान की,में अपनी पूरी ताकत इस क्ष्रेत्र की सेवा,विकास में लगा दूंगा,आपको कभी शिकायत का मौका नही मिलेगा उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जावर तहसील के ग्राम कजलास में 20 करोड़ 81 लाख की लागत से बनने वाले 9 किमी लम्बे  जावर,कजलास,बीसूखेड़ी मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । इस अवसर पर सीतलामाता मन्दिर मार्ग पर एक स्वागत गेट एवं दशहरा मैदान पर छत निर्माण हेतु 5 लाख की राशि देने की भी घोषणा की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की 
आज पूरा देश एवं मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो नरेन्द्र मोदी जी एवं डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में कार्य कर रही है ने विकास के अनेकों कार्य किये है । उस मप्र  सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकास,सेवा,और विश्वास के दो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे मध्य प्रदेश में दो साल बेमिसाल के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । हमारे प्रधानमंत्री जी ने ऐसे ऐसे कार्य किये जिसके कारण विदेशों में आज भारत,भारत और भारत गूंज रहा है । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा की 2 साल में अभी तक विधायक निधि से आष्टा  विधानसभा क्षेत्र की 79 ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 25 लाख 77 हजार के पानी के टैंकरों का वितरण किये जा चुके है । इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा की क्षेत्र के सभी ऐसे मंजरे टोले स्थल जो सड़क से वंचित है हमने करीब 200 मार्ग चिन्हित कर सरकार को इन सड़कों का प्रस्ताव भेजा है । जब में कांग्रेस में था कार्य तो लोगो के में जब भी करता था,लेकिन उस वक्त मेरे हाथ मे कोई शक्ति नही थी । जब कांग्रेस को पहचाना तब उसे अलविदा कहा और उसके बाद आप सब ने मेरे हाथों में विधायक की शक्ति सौपी तभी से पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में जुटा हु । हमारी सरकार के कारण ही आज 500 साल का सपना राम मंदिर में प्रभु श्रीराम जी के बिराजने के साथ पूरा हुआ है । आज केवल आष्टा विधानसभा क्षेत्र की ही बात करें तो आष्टा विधानसभा क्षेत्र में लगभग ढाई सौ करोड रुपए के विकास कार्य विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे हैं । जो कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा जिन कार्यों का शुभारंभ होना है हम जल्द ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आष्टा लाएंगे और विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण उनके हाथों से करायेंगे । विधायक ने कहा 60 वर्ष तक कांग्रेस का शासन रहा । लेकिन कांग्रेस ने गरीबों, पीड़ितों, शोषितों, अल्पसंख्यकों को केवल वोट के नाम पर उनका उपयोग किया । उनके विकास और उत्थान के लिए कुछ नहीं किया । कांग्रेस की जब सरकार हुआ करती थी । तब वह गरीबी मिटाओ का जोर-जोर से नारा लगती थी । लेकिन वह अपने 60 साल के शासन में गरीबी तो नहीं मिटा सकी लेकिन गरीबों को और जरूर गरीब कर दिया । वहीं जब से मध्य प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी एवं डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और राज्य में बनी है तब से लेकर आज तक विकास के अनेकों कार्य किए गए और उसके परिणाम यह है कि आज देश में 25 करोड़ से अधिक लोग जो गरीबी की रेखा के नीचे जिया करते थे,आज वह विकास कार्यों के कारण सरकार द्वारा बनाई गई उनके उत्थान और विकास की योजनाओं के कारण गरीबी रेखा से ऊपर उठकर आए हैं । हमारी सरकार रोटी कपड़ा और मकान को लेकर हर गरीब को भरपूर भोजन मिले इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा 82 करोड लोगों को निशुल्क अन्न प्रदान किया जा रहा है । गरीबों के लिए जो अभी तक झुग्गी में रहा करते थे आज उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बने है, बीमारो को जल्द से जल्द उच्च इलाज मिले इसके लिए 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड सहित शिक्षा स्वास्थ्य आदि के का क्षेत्र में कई कार्य किया जा रहा है । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारे द्वारा 2011 से 2019 तक की जो सूची हमारे सरपंचों द्वारा और नगर पालिका नगर परिषद द्वारा बनाई गई थी उन सबको हमने लगभग स्वीकृत की है । वही 16 हजार पीएम आवास और हम इस साल लाए हैं और वह पूरे क्षेत्र में गरीबों को मिलेंगे । नए जो नाम आवास योजना में जुड़े हैं उन्हें भी हम इसका लाभ प्रदान करेंगे । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो सपना देखा है 2047 तक भारत आत्मनिर्भर भारत सशक्त भारत और शक्तिशाली बने । विकास कार्यों के द्वारा हम 2047 में आत्मनिर्भर भारत बनाकर विश्व के सामने खड़े होंगे । आज हमारी सरकार महिलाओं के लिए किसानों के लिए युवाओं के लिए गरीबों के लिए हर क्षेत्र में उनके उत्थान और विकास के लिए कार्य कर रही है । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि अब जल्द ही  विधानसभा क्षेत्र के 202 ग्रामो के ग्रामीण और किसानों को नर्मदा का जल भी प्राप्त होगा । इस योजना से हमारे क्षेत्र की करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी ।
नर्मदा के जल को लेकर पार्वती ओर कालीसिंध नर्मदा लिंक की जो योजना चल रही थी वह भी अब अंतिम चरण में है । उसकी टेस्टिंग भी हो रही है, तथा जल्दी ही चार-पांच महीने के अंदर किसानों तक नर्मदा का जल पहुंचेगा । 14 सो करोड़ की नल जल योजना से क्षेत्र के हर ग्राम में नल से जल पहुचेगा ।
कजलास में भी इसका लाभ मिलेगा यहा पानी की टंकी बन चुकी है ।
हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अनेकों योजनाएं शुरू की है । लाडली बहना योजना में पहले हमारी सरकार 1 हजार खाते में डालती थी अब बढ़ा कर 1500 कर दिये है और हम इसे बढ़ा कर 3 हजार तक करेंगे ये हमारी सरकार का वादा है,भाजपा जो कहती है वो करती है । आयोजित कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर विधायक ने कहा आज ग्राम पंचायत के सरपंच बाबूलाल जाटव द्वारा ग्राम में तालाब,पीएमश्री स्कूल सहित अन्य जो मांगे की है उसका परीक्षण कराऊँगा एवं स्वीकृति के भी पूरे प्रयास करूंगा । भूमिपूजन कार्यक्रम
में मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,नरेन्द्रसिंह ठाकुर,सुनील आर्य,राकेश सिसोदिया,
पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र केशव,जयसिंह ठाकुर,
संजय अजमेरा,महेंद्रसिंह ठाकुर गऊखेड़ी,महेन्द्र ठाकुर धाम,मनोज वैद्य,तेजसिंह कप्तान,मदन विश्वकर्मा,राजा ठाकुर,हरेन्द्र ठाकुर,मानसिंह ठाकुर,किशोरसिंह पाटीदार,
सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता,पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष,ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे । विकास और सेवा के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जावर कजलास क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनका सम्मान किया ।