अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से जांच दल ने किया मेडिकल दुकानों का निरीक्षण
the-investigation-team-inspected-medical-shops-with-the-aim-of-preventing-irregularities
अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से जांच दल ने किया मेडिकल दुकानों का निरीक्
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार मेडिकलों से विक्रय होने वाले वाली दवाओं एवं मेडिकल दुकानों पर अनियमितताओं की रोकथाम के उद्देश्य से निरीक्षण दल द्वारा जिले की मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम निरीक्षण दल द्वारा बकतरा एवं बुधनी क्षेत्र की मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जांच दल द्वारा मेडिकल दुकानों में साफ सफाई, दवाओं के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, एक्सपायर्ड दवाओं का रख-रखाव तथा प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय आदि की जांच की गई। इसके साथ ही दवाओं के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।जिन मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया उनमें मे. सतेंद्र मेडिकल, मे. जीवनरक्षा मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल, बालाजी मेडिकल, आरके मेडिकल और पियूष मेडिकल शामिल हैं।
news@sehorenewsdarpan.com