अनियमितताओं को लेकर कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार एवं सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

the-residents-of-the-colony-submitted-a-memorandum-to-the-tehsildar-and-cmo-regarding-irregularities

अनियमितताओं को लेकर कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार एवं सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

मुकाती एवेन्यू कॉलोनी में विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार एवं सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
फोटो तहसीलदार रामलाल पगारे को ज्ञापन सौंपते हुए मुकाती एवेन्यू कालोनी के रहवासी
आष्टा। नगर के सेमनरी रोड के समीप स्थित मुकाती एवेन्यू  कॉलोनी में विकास कार्यों में अनियमितताओं के संबंध में कॉलोनी के रहवासियों ने 6 सूत्रीय अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार रामलाल पगारे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान तहसीलदार श्री पगारे ने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मुकाती एवेन्यू कॉलोनी के रहवासियों इंदरसिंह ठाकुर, डॉ अतुल उपाध्याय ,महेंद्र वर्मा, जितेंद्र सिंह ठाकुर, विनोद कुमार दसौंधी, सुरेश कुमार सोलंकी, रवींद्र सुराणा, अन्तेश धारवां, राकेश कुमार सोलंकी, नेमीचंद जैन ,गजराज सिंह ठाकुर,बंटी जायसवाल, संतोष जायसवाल,नरेन्द्र सिंह ठाकुर, पवन जैन, दीपक जैन, डॉ गोपाल सिंह ठाकुर, रवि कामरिया, अजय मेवाड़ा सहित अनेक कॉलोनी - वासियों ने तहसीलदार श्री पगारे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रजापति को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि मुकाती एवेन्यू कॉलोनी सेमनरी रोड के मार्ग पर है। अपूर्ण विकास कार्यों एवं अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन एवं नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया है। जिसमें उल्लेखित किया गया कि कॉलोनी का विकास टीएनसीपी के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। कॉलोनी में अनेक विकास कार्य अपूर्ण हैं। जिस प्रकार कॉलोनी के अंतिम एप्रोच रोड उत्तर दिशा का निर्माण अब तक नहीं किया गया है। पार्क का विकास कार्य अपूर्ण है।ड्रेनेज सिस्टम अव्यवस्थित एवं अधूरा है।  प्रकाश व्यवस्था उचित रूप से स्थापित नहीं की गई है। प्लांटिंग कार्य टीएनसीपी द्वारा स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं किया गया है।संख्या स्वीकृत नक्शे से भिन्न हो गए हैं। परिणामस्वरूप बैंक में लोन अथवा फाइनेंस की प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक कॉलोनी  को नगरपालिका के हैंडओवर नहीं किया गया है ,जिसके कारण रहवासी नगरपालिका से मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।
  हम सभी परेशान हैं
मुकाती एवेन्यू कॉलोनी के रहवासियों ने ज्ञापन के दौरान तहसीलदार श्री पगारे एवं सीएमओ श्री प्रजापति को अवगत कराया कि उपरोक्त प्रकरण में आप शीघ्र संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें।कॉलोनीनाइजर एवं डेवलपर के विरुद्ध आवश्यक जांच व कार्रवाई की जाए।रहवासियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की कृपा करें।