बैंक ने 84 वा स्थापना दिवस मनाया
आष्टा l नगर के शास्त्री कॉलोनी स्थित यूको बैंक ब्रांच आष्टा ने 84 वा स्थापना दिवस केक काटकर अपने बैंक ग्राहकों के साथ मनाया। इस अवसर पर ब्रांच के समस्त *कर्मचारीगण* एवं नगर के वरिष्ठ नागरिकगण भी उपस्थित थे, ब्रांच को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजावट की गई, छोटे बच्चों को चाकलेट दी गई, पधारे समस्त ग्राहक व अतिथियों को स्वल्पाहार कराया गया। ब्रांच मैनेजर ने बैंक की उपलब्धियों ओर योजनाओं के बारे में पधारे सभी स्थितियों को अवगत कराया।