30 अक्टूबर को जिले सभी शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में लगेगा एफएलएन मेला
fln-fair-will-be-organised-in-all-government-primary-schools-of-the-district-on-30th-october
भाषा कौशल और गणितीय ज्ञान में वृद्धि के लिए परखी जाएगी बच्चों की दक्षता
30 अक्टूबर को जिले सभी शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में लगेगा एफएलएन मेला
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार भाषा, कौशल विकास, गणितीय संख्या ज्ञान में वृद्धि और पढ़ाई के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने एवं रोचकता लाने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर को जिले के सभी 1986 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मेलों का आयोजन किया जाएगा।
एफएलएन मेले में बच्चों को एफएलएन मेला रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। इसका उद्देश्य कक्षा एक और कक्षा 02 के छात्रों की शारीरिक, बौद्धिक, भाषा और गणितीय दक्षताओं का मूल्यांकन करना है। यह मेला 3 चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों की शैक्षिक प्रगति को समझने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का मूल्यांकन उनके रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें शारीरिक विकास, बौद्धिक क्षमता, भाषा दक्षता और गणितीय कौशल की जांच की जाएगी। इसके साथ ही समुदाय की सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्थानीय स्तर पर बच्चों के शैक्षिक सुधार को बढ़ावा मिल सके।
एफएलएन मेला के माध्यम से बच्चों को उनकी क्षमताओं के अनुसार प्रगति का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही यह पहल निपुण भारत अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा के स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। समाज और शिक्षा जगत के लिए यह एक नई उम्मीद का संकेत है, जिससे बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता और सुधार संभव हो सके। जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.आर.उईके द्वारा सभी शाला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने विद्यालयों में एफएलएन मेले का आयोजन स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों के समूह की उपस्थिति में सुनिश्चित करें, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाई जा सके।
news@sehorenewsdarpan.com