आवासीय परिसर में गैर घरेलू गतिविधियां होने पर गैर घरेलू कनेक्शन के लिए स्वैच्छिक आवेदन करें

if-non-domestic-activities-are-being-carried-out-in-the-residential-complex-please-apply-voluntarily-for-a-non-domestic-connection

आवासीय परिसर में गैर घरेलू गतिविधियां होने पर गैर घरेलू कनेक्शन के लिए स्वैच्छिक आवेदन करें

आवासीय परिसर में गैर घरेलू गतिविधियां होने पर गैर घरेलू कनेक्शन के लिए स्वैच्छिक आवेदन करें 

     मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि ऐसे उपभोक्ता जो अपने आवासीय परिसर में रेस्ट हाउसगेस्ट हाउसपेइंग गेस्टप्रायवेट होस्‍टल या अन्य व्यवसायिक गतिविधियों जैसे कोचिंग क्लासेसब्यूटी पार्लर आदि चलाते हैंउन्हें कंपनी ने सलाह दी है कि वे मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in: 8888/apply/other/services  अथवा UPAY app  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर अपने प्रयोजन को घरेलू से गैर घरेलू (व्यवसायिक) श्रेणी में परिवर्तित करवा लें। कंपनी ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि उपभोक्ता ने जिस प्रयोजन के लिए कनेक्शन लिया हैउसी के अनुसार विद्युत का उपभोग करें।

 

     उदाहरण के लिए यदि किसी उपभोक्ता ने घरेलू (लाइट और फैन) का कनेक्शन लिया है तो वे केवल उस परिसर को निवास के रूप में उपयोग करें। कंपनी ने कहा है कि सघन चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि आवासीय परिसर में संचालित की जा रही है तो ऐसी गतिविधियों को गैर घरेलू प्रयोजन में माना जाएगा और संबंधित दोषी उपभोक्ता से जुर्माना वसूल किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने कनेक्शन की जांच करा लें और जिस प्रयोजन के लिए कनेक्शन लिया गया है उसी के अनुसार सही संयोजित विद्युत भार को दर्शाते हुए बिजली कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल अथवा UPAY app पर जाकर अपने कनेक्शन प्रयोजन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित टैरिफ श्रेणी में परिवर्तित करा लें।