रातभर चली पुलिस की कोम्बिंग गश्त -
????’141 वारंटियों की गिरफ्ताऱी, 133 निगरानी गुण्डा बदमाशों को किया चैक। ????02 अन्य अपराधों में फरार आरोपियों को किया गिरफतार. ।
????पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में दिनांक 6-7 अक्टूबर 2025 की रात्रि में कोम्बिंग गश्त की गई। जिले भर के करीब 229 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कोम्बिंग गश्त की ।
✅कोम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अपराधियों के घर-घर दबिश दी और रात 12 से सुबह 5 बजे तक सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही की गई ।
????कोम्बिंग गश्त के प्रमुख परिणाम:-
????141 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई जिसमें स्थाई, गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं ।
????02 अन्य अपराधों में फरार आरोपियों को गिरफतार किया गया ।
????133 चिन्हित अपराधियों की सघन चेकिंग की गई जिसमें निगरानी बदमाश, गुंडा शामिल हैं ।
????229 अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमों द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई ।
????वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान:-
➡️कोम्बिंग गश्त से पहले सभी थानों की टीमों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया गया -
????पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला- थाना भैरूंदा, इछावर
????अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत- थाना आष्टा, पार्वती
????एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा- थाना बिलकिसगंज
???? एसडीओपी बुदनी श्री रवि शर्मा- थाना बुदनी
????नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा- कोतवाली, मण्डी
✅इसके अतिरिक्त थाना आष्टा में एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर एवं थाना भैरूंदा में एसडीओपी भैरूंदा श्री रोशन जैन भी उपस्थित रहे।
????इन थानों ने दिखाई सबसे अधिक सक्रियताः-’
✅थाना कोतवाली - 20 वारंटी पकड़े ।
✅ थाना भैरूंदा - 18 वारंटी पकड़े ।
✅थाना आष्टा- 17 वारंटी पकड़े ।
✅थाना इछावर- 11 वारंटी पकड़े ।
✅थाना शाहगंज- 10 वारंटी पकड़े ।
????अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण की द़ृष्टि से सम्पूर्ण जिले के थाना क्षेत्रों में प्रभावी रात्रि काम्बिंग गश्त की गई।
➡️कोम्बिंग गस्त की टीमों को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा दिया जायेगा इनाम ।
➡️उक्त कार्यवाही अपराध नियंत्रण की द़ृष्टि से आगे भी लगातार होती रहेगी ।