कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित
public-hearing-held-in-the-collectorate-meeting-room
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित
सीहोर, 28 अक्टूबर, 2025
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 51 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री जमील खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
news@sehorenewsdarpan.com