सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच हेतु सौंपा ज्ञापन
the-entire-kshatriya-rajput-community-submitted-a-memorandum-to-the-superintendent-of-police-requesting-an-impartial-investigation
सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच हेतु सौंपा ज्ञापन
सीहोर। सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि समाज के रिटायर्ड रेन्जर विजय सिंह तोमर के पुत्र अभिषेक सिंह (लल्लू ) की दिनांक 2-3 अक्टूबर 2025 दशहरे त्यौहार पर भोपाल-इन्दौर हाईवे शिवशंकर ढाबे के पास लल्लू की लाश पाई गई थी, जिससे हत्या का प्रकरण प्रतीत होता है। इस सम्बन्ध में उनके पिता द्बारा पुलिस को हत्या बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, परन्तु तीन माह बाद भी प्रकरण में कोई प्रगति नहीं होने से सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि शोकाकुल परिवार के लिए उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराई जावे। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्बारा मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच व जांच अन्य अधिकारी से कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावत मैडम द्बारा लिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से मृतक के पिता विजय सिंह तोमर,भाई विवेक,अनुज, सम्भागीय अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सिंह राठौड़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सीहोर अध्यक्ष गणेश सिंह चौहान, धीरेन्द्र सिंह राजावत, जितेन्द्र सिंह राठौड़, मुकेश दरवार, शिवशंकर सिंह, इन्द्र पाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, आनन्द सिंह, गोपाल सिंह ठाकुर,राजू सिकरवार, ठाकुर राजेन्द्र सिंह सिसौदिया अध्यक्ष राजपूत समाज मन्दिर ट्रस्ट, किशोर सिंह, ईश्वर सिंह चौहान अध्यक्ष करणी सेना, अक्षय राज सिंह, उपेन्द्र सिंह सिसौदिया, भारत सिंह देवड़ा, शैलेन्द्र सौलकी, रविन्द्र राजपूत, जयदीप, वरूण सिंह, निखिल कुईया, अनुराग, राजेश चौहान,प्रधुम सिसौदिया, भूपेन्द्र सिंह, संजय, हिरेंद्र सेंगर तथा अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।
news@sehorenewsdarpan.com