आरबीएसके कार्यक्रम के तहत क्लबफुट उपचार का प्रशिक्षण आयोजित

आरबीएसके कार्यक्रम के तहत क्लबफुट उपचार का प्रशिक्षण आयोजित

आरबीएसके कार्यक्रम के तहत क्लबफुट उपचार का प्रशिक्षण आयोजित

 

      जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एसबीआई एवं अनुष्का फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय क्लब फुट उपचार सपोर्टिव सुपरविजन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर उमेश श्रीवास्तव ने बताया की प्रत्येक शुक्रवार डीईआईसी केंद्र में क्लब फुट क्लीनिक का संचालन किया जाता है, इसमें क्लब फुट वाले बच्चों को निशुल्क उपचार प्रदान किया जाता हैं। डीईआईसी मैनेजर श्री दीनू शर्मा ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के तहत जिले में क्लब फुट कैंप आयोजित किए जाते हैं और डिलीवरी प्वाइंट से जो बच्चे क्लब फुट चिन्हित किए जाते हैं उन्हें हर शुक्रवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल बुलाया जाता है और निशुल्क इलाज किया जाता है।

 

      इस एक दिवसीय सपोर्टिव सुपरविजन कार्यक्रम में इंदौर अरबिंदो मेडिकल कॉलेज से आए अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुष्पवर्धन मंडलेचा द्वारा टेनोटोमी विधि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डॉ. हरिओम गुप्ता ने क्लब फुट के बच्चों की जांच की और 10 बच्चों का उपचार कास्टिंगटेनोटोमी एवं ब्रेसिंग विधि से किया। इस अवसर पर फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर साबा बक्श एवं श्री मनीष पटेल उपस्थित थे।