सभी नगरवासी वोटर आईडी वेरिफिकेशन कार्य आवश्यक रूप से कराएं है - रायसिंह मेवाड़ा

all-citizens-must-get-their-voter-id-verification-done-raisingh-mewar

सभी नगरवासी वोटर आईडी वेरिफिकेशन कार्य आवश्यक रूप से कराएं है - रायसिंह मेवाड़ा
सभी नगरवासी वोटर आईडी वेरिफिकेशन कार्य आवश्यक रूप से कराएं है - रायसिंह मेवाड़ा
आष्टा। प्रदेश सरकार ने एसआईआर मतलब वोटर आईडी वेरिफिकेशन कार्य संपूर्ण प्रदेश में प्रारंभ किया है। उसी के तहत स्थानीय स्तर पर नगरीय निकाय कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी के कर्मचारियों द्वारा वार्ड में घूमकर घर-घर जाकर यह कार्य कर रहे है। आज वार्ड क्रमांक 13 हाथीखाना में एसआईआर के तहत शिविर का आयोजन नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। 
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने शिविर के माध्यम से सभी नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वोटर आईडी वेरिफिकेशन कार्य के लिए नगर के सभी वार्डो के लिए बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है जो आपके घर तक दस्तक देकर आपकी पूरी मदद करेंगे। प्रशासन द्वारा गठित टीम का सहयोग करते हुए उनके कहे अनुसार जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है, अन्यथा आपका नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा और आप मतदान करने से वंचित रह सकते है। ऐसी स्थिति में इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए संपूर्ण जानकारी सही भरकर टीम का सहयोग करें। श्री मेवाड़ा ने यह भी कहा कि इस कार्य की तिथि निश्चित है, तिथि बढ़ने का इंतजार नही करें। शिविर के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल, सुमित मेहता, आकाश सुराना सहित रहवासीगण मौजूद थे।