सीसी रोड़ मापदंड अनुरूप नही पाए जाने पर नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
instructions-given-to-issue-notice-if-cc-road-is-found-not-as-per-the-standards
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम भीलखेड़ी सड़क में विभागीय गतिविधियों का किया निरीक्षण
सीसी रोड़ मापदंड अनुरूप नही पाए जाने पर नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सर्जना यादव ने आष्टा जनपद के ग्राम भीलखेड़ी सड़क पहुंचकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा मनरेगा के तहत संचालित अनेक गतिविधियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं आईकार्ड के वैज्ञानिकों से कार्यों के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएम आवास, डगवेल रिचार्ज, सीसी रोड़ निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। सीसी रोड़ के निरीक्षण के दौरान रोड़ निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
news@sehorenewsdarpan.com