दारता से हमला कर दहशत फैलाने वाले सनकी पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया
the-police-have-registered-a-case-of-attempted-murder-against-a-deranged-individual-who-spread-terror-by-launching-a-violent-attack
रात्रि लगभग 9:30 बजे आकाश मालवीय आदर्श कॉलोनी स्थित बादल मेवाड़ा की दुकान पर सिगरेट लेने गया था। इसी दौरान 30रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय दुकान पर बादल सिंह एवं उसका पुत्र कृष्णा मेवाड़ा भी मौजूद थे, जहां आपस में धक्का-मुक्की हुई। और आकाश ने बादल एवं कृष्ण को पत्थर से चोट पहुंचाई बाद में आकाश मालवीय शराब के नशे में अपने घर से दराता लेकर आया और हॉस्पिटल चौराहे के पास घूम रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें राजा खान के अंगूठे में चोट आई। और वहां इकट्ठे लोगों ने उसको पकड़ने में आरोपी के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया
पुलिस कार्रवाई :
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी आकाश मालवीय को पकड़कर उसके पास से दराता जप्त किया गया। घायल राजा खान को प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया, जहां हाथ में गंभीर चोट होने से उसे सीहोर रेफर किया गया। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी के भी घायल होने से उपचार के दौरान उसे हिरासत में लिया गया है।
news@sehorenewsdarpan.com