लाडली बहनों के हर सुख-दुख में आपका विधायक भाई गोपालसिंह इंजीनियर है आपके साथ

in-every-moment-of-joy-and-sorrow-your-mla-brother-gopalsingh-engineer-stands-with-you—his-beloved-sisters

लाडली बहनों के हर सुख-दुख में आपका विधायक भाई गोपालसिंह इंजीनियर है आपके साथ
आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार..
लाडली बहनों के हर सुख-दुख में आपका विधायक भाई गोपालसिंह इंजीनियर है आपके साथ
लाडली बहनों को मिलने वाली  15 सौ की सम्मान निधि बढ़ाकर सरकार करेगी 03 हजार
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर
ने की घोषणा भंवरा में लगेगी राजाभोज की प्रतिमा
ईलाही माता के दरबार मे गूंजे मातारानी के जयकारे
महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता
सभी महिलाओं का विधायक ने  किया स्वागत,सम्मान
पुष्पवर्षा कर बहनाओ का किया स्वागत
24 मंडलो की 300 लाडली बाहनो ने प्रतियोगिता में लिया भाग
माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन ने किया शानदार आयोजन
आष्टा । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर क्षेत्र में लगातार कार्यक्रमो के माध्यम से नये नये नवाचार करते हुए सक्रिय बने रहते है । इस बार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में नवाचार कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों की महिला भजन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता का एक अनूठे आयोजन की शुरुआत  की है । भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में एक नये ओर अनूठे कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत आष्टा क्षेत्र से हुई है,उक्त कड़ी में नवरात्रि में आज सोमवार को माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन आष्टा द्वारा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में विधानसभा स्तरीय महिला भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम भंवरा में माँ ईलाही माता के दरबार मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,विशेष अतिथि ग्राम पंचायत भंवरा के सरपंच एवं ग्रामीण भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरिओम पिंटू परमार,मैना मंडल अध्यक्ष सुनील परमार,
पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील परमार,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,योगेन्द्र ठाकुर,एलमसिंह परमार,
माँ वैष्णवी संगठन की
अध्यक्ष मोना राजेश मेवाडा,कार्यक्रम के
संयोजक रामश्री वादी,व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा,समिति के सदस्य राजेश मेवाडा,संजय धारवा,वर्षा धारवा,पिंकी शर्मा,अमिता विश्वकर्मा,
की उपस्तिथि में ज्ञान की देवी माँ सरस्वती,शक्ति की देवी मातारानी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर भजन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की केंद्र और राज्य की सरकार मिल कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर कार्य कर रही है और हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाया जा रहा है । मप्र में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जो लाडली बहना योजना शुरू की थी,जिसमे शुरुआत में बहनाओ के खाते में एक हजार हर माह सम्मान निधि डालना शुरू किया जिसे डॉ मोहन यादव जी ने बढ़ा कर 15 सौ कर दिये है,ओर आगे इसे बढ़ा कर 3 हजार किये जाएंगे । आप सब लाडली बहनों का आशीर्वाद मेरे साथ है । आज जो बहनों की भजन मंडलिया आई है वे अभी तक मंदिरों में बार त्योहार पर भजन करती है,आज आपको मंच उपलब्ध कराने के पीछे जो उद्देश्य है वो ये की आप आगे आये और नेतृत्व करे । नवाचार के तहत आज जो यह एक अनूठा आयोजन भजन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है इसके पीछे जो प्रमुख उद्देश्य है वह मध्य प्रदेश कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की यही सोच एवं यही उद्देश्य है की हमारी सभी लाडली बहनाओ का हर क्षेत्र में उनका मान सम्मान बड़े । आपका विधायक भाई आपके हर सुख दुख में आपके साथ है । ग्रामीण क्षेत्रों में गायन के क्षेत्र में जो प्रतिभाएं छुपी हुई है जिन्हें कभी मंच प्राप्त नहीं होता है, ऐसी महिलाओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्राप्त हो । उनका हर क्षेत्र में मान सम्मान बड़े । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी लाडली बहनाओं को संबोधित करते हुए घोषणा की, की यह प्रतियोगिता ऐसा नहीं है कि इसी साल होगी इस तरह की प्रतियोगिता हर साल लाडली बहनाओ के लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलों में आयोजित करूंगा तथा हर वर्ष रक्षाबंधन पर भी आठो मंडलों में लाडली बहनाओ से रक्षा सूत्र बंधवाने आपका भाई आपके बीच आएगा । आपके मान सम्मान,आपकी रक्षा सुरक्षा के लिए आपका भाई विधायक  हमेशा आपके लिए तत्पर है । विधायक ने कहा की आज केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर अत्यधिक गंभीर और सक्रिय है । महिलाओं के उत्थान, उनके विकास उनके मान सम्मान सुरक्षा को लेकर हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार अनेको कार्य कर रही है, तथा कई योजनाएं भी प्रारम्भ की है, जिसका लाभ आपको प्राप्त हो रहा  है । आज जिले में जिला पंचायत से लेकर नगर पालिका,नगर परिषद,जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर महिलाए ही आसीन है ये महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने जब घरों में बेटी का पैदा होना अभिशाप माना जाता था इसको खत्म करने के लिए तथा बेटियों को इस संसार में आने के लिए उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की । आज घरों में जब बेटी पैदा होती है तो खुशियां मनाई जाती है तथा वह पैदा होते ही लाडली लक्ष्मी लखपति लाडली बिटिया बन जाती है । इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जो लाडली बहन योजना प्रारंभ की थी आज हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसे योजना को और अधिक आगे बढ़ते हुए पूर्व में जो 1000 की राशि सम्मान निधि के रूप में बहनों के खाते में भेजी जाती थी ।  आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वह राशि बढ़कर ₹1500/- प्रतिमाह हो गई है । हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा कि है की अब इसे हम धीरे-धीरे बढ़कर ₹3000/- तक लेकर जाएंगे । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में सभी अतिथियों ने नवरात्रि पर्व पर शक्ति स्वरूपा बहनाओ पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया । भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच भंवरा पिंटू परमार,सुशील संचेती,कार्यक्रम की आयोजक माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मोना राजेश मेवाड़ा,कार्यक्रम संयोजक रामश्री वादी आदि ने भी संबोधित कर इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और रूपरेखा बताई । 
आयोजक माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमति मोना राजेश मेवाडा ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जी के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई । प्रथम चरण में मंडल स्तर पर यह प्रतियोगिता सभी आठो मंडलो में सम्पन्न होगी । कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मोना राजेश मेवाडा ने बताया की आज भंवरा में मंडल स्तर पर प्रतिभागी मंडलियों में से श्रीमति चंदाबाई एंड टीम भटोनी को प्रथम,श्री राधारानी महिला मंडल मुगली को द्वितीय एवं श्री कृष्ण भजन मंडल मालीखेड़ी
को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
आज जो मंडली  प्रथम,द्वितीय,तृतीय आई उनको एवं जितनी भी मंडलियो ने प्रतियोगिता में भाग लिया उन सब को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी अतिथियों के साथ पुरुष्कृत कर सभी बहनाओ को सम्मानित किया गया । आज सोमवार को ग्रामीण मंडल में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम भंवरा के माँ ईलाही माता मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई थी । जिसमे ग्रामीण मंडल क्षेत्र की 17 महिला भजन मंडलियों की करीब 250 से अधिक  महिलाएं शामिल हुई । प्रातः 11 बजे से शुरू हुई उक्त भजन गायन प्रतियोगिता का दोपहर 3 बजे समापन हुआ ।
समापन पर आष्टा की सुप्रसिद्ध भजन गायिका वंशिका गोस्वामी ने मातारानी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के शुभम ब्रह्मभट्ट,वंशिका गोस्वामी,ग्रामीण भाजपा मंडल के 
मंडल अध्यक्ष हरिओम पिंटू परमार, रामश्री वादी,श्रीमति रमा श्रीवादी को विशेष सहयोग के लिये सम्मानित किया गया ।
ग्राम भंवरा पहुचने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का भव्य स्वागत सम्मान किया । माँ ईलाही के दर्शन कर विधायक जी ने माँ का आशीर्वाद लिया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील परमार ने एवं अंत मे आभार भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पिंटू परमार ने किया । आयोजित भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम में विष्णु परमार, ओम प्रकाश परमार,
सुरेश सेल्समैन,राजेन्द्र परमार,हिन्दुसिंह,राजेन्द्र जैन,मनोज सेठ,शंकरलाल चेयरमेन,अजबसिंह ठाकुर,राधेश्याम दाऊ,जितेन्द्र सिंह,विक्रमसिंह देवनखेड़ी,जेपी परमार,ज्ञानसिंह ठाकुर,गजराजसिंह बागेर,सुनील राठौर,दिनेश ठाकुर सहित ग्राम
भंवरा सहित आस पास ग्राम के ग्रामीण जन,मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे ।